S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharSamastipur

शिवाजीनगर में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, कृषि योजनाओं की समीक्षा

Share

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद बिरजू ने की, जबकि संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक अमरदीप शर्मा ने किया।
बैठक का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, बीएओ सतीश कुमार, प्रखंड प्रभारी लेखपाल श्रीराम झा, प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सूरज कुमार सहनी एवं कृषि समन्वयक मणिकांत चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम बैठक में सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सूरज कुमार सहनी ने समिति के कार्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें फसल बीमा योजना, बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, कृषि यंत्रीकरण, किसान पंजीकरण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

शिवाजीनगर में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, कृषि योजनाओं की समीक्षा

सदस्यों द्वारा किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने कहा कि किसानों को योजनाओं की सही और समय पर जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर कृषि समन्वयक कैलाश सहनी, ललन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, विशंभर नाथ प्रसाद, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *