S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharPolitics

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 महंत रामानंद दास बापू की आठवीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह, एकता का दिया संदेश

Share

बिरौल (दरभंगा)। बिरौल प्रखंड अंतर्गत अरगा उसरी पंचायत स्थित उसरी धाम के संस्थापक ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 परम पूज्य महंत श्री रामानंद दास बापू जी की आठवीं पुण्यतिथि पर सरदार पटेल विचार मंच “अपना समाज” द्वारा श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर संत के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उसरी धाम: संत की तपोभूमि
अरगा उसरी पंचायत में स्थित उसरी धाम को विकसित करने में महंत श्री रामानंद दास बापू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से अस्पताल, विद्यालय, तालाब, मंदिर एवं कब्रगाह की चारदीवारी जैसे कई जनोपयोगी कार्य संपन्न हुए, जिनका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है।

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 महंत रामानंद दास बापू की आठवीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह, एकता का दिया संदेश

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण

कार्यक्रम का आयोजन अपना समाज के संस्थापक माधव आनंद पटेल, रामप्रवेश पटेल एवं महानंद पटेल के नेतृत्व में किया गया। सभा की अध्यक्षता शिवाजी मंडल ने की तथा मंच संचालन के लिए माधव आनंद को चुना गया, जिसका समर्थन पूर्व मुखिया ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में वारिसनगर विधानसभा के पूर्व सदस्य अशोक कुमार उर्फ मुन्ना बाबू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात महंत रामानंद दास बापू की प्रतिमा एवं अपने माता-पिता स्वर्गीय भोला मंडल एवं आशा मंडल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

अपने संबोधन में अशोक कुमार उर्फ मुन्ना बाबू ने कहा कि स्वर्गीय रामानंद बापू का स्नेह और आशीर्वाद शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बापू की कृपा से ही अस्पताल, स्कूल, तालाब और अन्य निर्माण कार्य संभव हो पाए।

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 महंत रामानंद दास बापू की आठवीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह, एकता का दिया संदेश

समस्तीपुर सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने और समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने की अपील की।

राम पुकार बाबू ने कहा कि समय आ गया है कि समाज एकजुट हो, क्योंकि “एकता में ही ताकत है।”

बहेड़ी प्रखंड के पूर्व जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव गंगा प्रसाद सिंह ने दलित, पिछड़ा, ओबीसी, एससी-एसटी समुदायों को एक मंच पर आने का आह्वान किया।

दरभंगा बार एसोसिएशन के सदस्य ललन सिंह ने समाज में बंटवारे पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठित होने की आवश्यकता बताई। वहीं ठाठूपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं अन्य वक्ताओं ने भी बापू के विचारों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।


3 मई 2026 को भव्य कार्यक्रम का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए माधव आनंद ने घोषणा की कि 3 मई 2026 (रविवार) को दरभंगा जिला के तारडीह प्रखंड में अपना समाज का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की।

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 महंत रामानंद दास बापू की आठवीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह, एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम के समापन के बाद जन स्वराज पार्टी से जुड़े पीयूष प्रियदर्शनी ने भी पहुंचकर समाज का मनोबल बढ़ाया और लोगों के आग्रह पर अपना समाज का स्थायी सदस्य बनने की सहमति दी। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि उनका नेतृत्व पूरे बिहार के लिए महत्वपूर्ण है।


सैकड़ों लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर माधव आनंद, गंगा मंडल, महानंद कुमार, रामप्रवेश कुमार, रामचंद्र प्रसाद सिंह, सुशील कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, कुंडेश्वर प्रसाद सिंह, पवन मंडल, श्रीकांत सिंह, हरिकांत सिंह, रामकरण मंडल, महंत राम लला दास, दयानंद कुमार, अजय कुमार, शंकर मंडल, रंजीत उर्फ दीपक कुमार, रामबाबू मंडल, मनीष कुमार, बैजनाथ मंडल, नवीन कुमार सिंह, मणि शंकर कुमार, विश्वनाथ मंडल, अमर मंडल, संतोष मंडल, ब्रह्मानंद मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में अपना समाज के लोग उपस्थित रहे।


बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ब्रह्मलीन महंत रामानंद दास बापू के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों तक उनके कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि समाज की उन्नति के लिए एकता, शिक्षा और संगठन ही सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *