S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Education

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करियन के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सेवा निर्बित पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र मिश्रा ने किया सम्मानित

Share

प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करियन के उदयन शिक्षा समिति, करियन के बैनर तले उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करियन से सत्र 22-23 में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक जीतेंद्र मिश्र ने किया। उन्होंने बच्चों से इस प्रतिस्पर्धा के दौड़ में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने-आप को कम मत आंकें। हर बच्चे में अपनी किस्मत बनाने की क्षमता है। जरूरी केवल उस क्षमता को पहचानने भर की है। जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू सिंह ने विद्यालय मे संसाधन की कमी पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसे अपने स्तर पर सही करने के का वादा किया। मुखिया संजीव पासवान ने बताया कि इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। इससे बच्चे के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करियन के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सेवा निर्बित पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र मिश्रा ने किया सम्मानित

प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार पासवान ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं। शिक्षक एवं छात्रों के मेहनत के बल पर न्यूनतम व्यवस्था में भी हमारे बच्चे अच्छे अंक से उत्तीर्णता प्राप्त किये हैं। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं अभिभावक गण मौजूद थे।

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करियन के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सेवा निर्बित पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र मिश्रा ने किया सम्मानित

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *