S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharSamastipur

खसरा-रूबेला के 100% आच्छादन को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Share

शिवाजीनगर (समस्तीपुर)। प्रखंड क्षेत्र में खसरा-रूबेला (Measles-Rubella) के 100 प्रतिशत टीकाकरण आच्छादन के लक्ष्य को लेकर मंगलवार से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में हुआ, जहां डॉक्टर प्रगति कुमारी ने नवजात बच्चे को दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डॉक्टर सोनल कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला, यूनिसेफ के बीएमसी विक्रम कुमार चौधरी, फार्मासिस्ट नूतन कुमारी तथा स्वास्थ्यकर्मी हरदेव ठाकुर सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।


वंचित बच्चों और गर्भवती माताओं पर विशेष फोकस

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत उन सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा, जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य खसरा और रूबेला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित करना तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।


खसरा-रूबेला के 100% आच्छादन को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

14 फरवरी तक चलेगा अभियान

अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह विशेष टीकाकरण अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर संपर्क कर पात्र लाभार्थियों को केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।


आम लोगों से सहयोग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित तिथि पर टीकाकरण केंद्र तक लाकर टीका अवश्य लगवाएं।

विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर टीकाकरण से खसरा-रूबेला जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है और बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *