S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Social

बाढ सुखार एवं आपदा प्रबंधन को लेकर डी डी सी के साथ पदाधिकारियो जनप्रतिनिधियो की बैठक संपन्न

Share
प्रखंड मनरेगा सभागार मे बाढ सुखार एवं आपदा प्रबंधन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम मे डी डी सी अखिलेश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियो,जन प्रतिनिधियो को संबोधित करते हुए बाढ़ एवं सुखार की स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहां।

उन्होंने बाढ़ के समय होने वाली आपदा से बचाव के लिए पंचायत स्तर पर मॉक ड्रिल कर जानकारी देने को कहा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत किया कि पंचायत की आम लोगों का जो राशन उठाव करते हैं उनका नाम सूची से हटा दिया जाता है जिसके कारण राशन उठाओ करने में लोगों को काफी कठिनाइयां उत्पन्न होती है और फिर पुनः जुड़ने में भी काफी समय लगती है।

बाढ सुखार एवं आपदा प्रबंधन को लेकर डी डी सी के साथ पदाधिकारियो जनप्रतिनिधियो की बैठक संपन्न

जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही अनियमितता के बारे में भी शिकायत किया।  मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रमोद कुमार , प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार, अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी, प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी नूरजहां खातून, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम जन्म सिह ,मुखिया चंदन कुमारी, मुखिया रामचंद्र सिंह, मुखिया भरत सिंह, मुखिया नटवर राय,मुखिया अनीता देवी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी गणेश परियार, स्वास्थ प्रबंधक राकेश रंजन, मुखिया विभा देवी, मुखिया सुनैना देवी, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, दुखा मुखिया , मुखिया सरिता कुमारी, मुखिया राजकुमारी देवी, समाजसेवी युवराज कुमार, समाजसेवी राम कुमार मंडल, मुखिया रिंकू
देवी, समाजसेवी राकेश कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा, मुखिया अशरफी सहनी, मुखिया संजीव कुमार पासवान, मुखिया विनोद कुमार पासवान, महेश साह , मुखिया प्रेम साहनी,पंचायत सचिव अनिल कुमार मिश्रा, संजय कुमार, चंद्र प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *