S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

worldliness

शराब कारोबारी के द्वारा एस आई विनोद कुमार के साथ धक्का मुक्की मारपीट मामले मे तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ लौटी।सभी आरोपी घर छोड़ फरार।

Share

प्रखंड क्षेत्र में शराब कारोबारी के द्वारा एएस आई विनोद कुमार के साथ धक्का मुक्की मारपीट मामले में तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ लौटी।

16 सितंबर को पुलिस बल के साथ पुराने मामले के घिवाही गांव के अभियुक्त मोती प्रसाद सिंह की गिरफ्तारी करने के लिए एसआई विनोद कुमार घिवाही गांव के मोती प्रसाद सिंह के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तारी भी कर ली इसी दौरान उसके परिवार वालों एवं अन्य आकर गिरफ्तार मोती प्रसाद सिंह को जबरन पुलिस से छुरा लिया इस घटना से संबंधित थाना कांड संख्या 153/ 2023 दर्ज किया गया है। जिसमें 13 लोगों को नामजद एवं अज्ञात 10 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें, महिला ने पुलिस को पीटा शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

जिसमे मोती प्रसाद सिंह, हीरालाल सिंह, कमल किशोर सिंह, पूजा देवी, आशा देवी, थान मुनी देवी, जीवछी देवी,  शिवशंकर सिंह, रोशन कुमार, हेमा देवी, रेणु देवी, अमर कुमार, सीता देवी को नामजद किया गया है। शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में आम लोगों में चर्चा है कि अभी तक पुलिस के साथ मारपीट एवं सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों पर प्राथमिक तो दर्ज हुई है। लेकिन एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी आज तक नहीं हो पाई है। उदाहरण के लिए अन्य और घटनाएं निम्नलिखित है। पहली घटना: ओपी के कांकड़ गांव में 2019 में एएसआई विजय नारायण उपाध्याय के साथ रात्रि गस्ती के दौरान शराब माफिया के द्वारा मारपीट किया गया था। एवं पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसमें थाना कांड संख्या 97/ 2019 में 13 लोगों को नामजद एवं 40 अज्ञात पर केस दर्ज की गई थी। उसमें भी पुलिस किसी को गिरफ्तार  नहीं कर पायी। दुसरी घटना:  रहियार दक्षिण पंचायत के  पुरनदाहा गांव में वर्ष 2021 में गस्ती के दौरान शराब माफिया ने ओपी के एएसआई मुरमुर कुमार के साथ मारपीट की और पुलिस वाहनों में भी  तोड़फोड़  किया था। जिसमें  थाना कांड संख्या 67/2021 दर्ज की गई थी। जिसमे 12 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें भी पुलिस किसी को गिरफ्तारी नहीं कर पायी थी।  जो शिवाजीनगर ओपी पुलिस की बड़ी नाकामयाबी मानी जा रही है। आए दिनों इसी प्रकार शराब माफिया के द्वारा पुलिस वालों पर मारपीट तोड़फोड़ एवं हमले की घटनाएं होती रहेगी और पुलिस मुक दर्शक बनकर बैठी रहेगी तो इस तरह की घटनाओं में और भी इजाफा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आम लोगों को पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठाती चली जाएगी।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *