S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharSamastipur

महिला ने पुलिस को पीटा शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

Share

प्रखंड अंतर्गत घिवाही गांव में छापेमारी करने गयी थी पुलिस। तभी परिवार वालों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने शिवाजीनगर ओपी के एसआई विनोद कुमार की पिटाई कर दी और गिरफ्तार आरोपी मोती प्रसाद सिंह को छुड़ा लिया। पुलिस की पिटाई कर रही महिला का बिडीओ अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हालांकि दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है।इस वायरल बिडीओ में देखा जा सकता है कि कैसे एक दूसरे को महिला और पुलिस कर्मी पकड़े हुए हैं। पुलिस कर्मी महिला पर हाथ छोड़ते दिख रहे हैं उसके बाद महिला भी पुलिस को पीटती दिख रही है। साथी पुलिस कर्मी की महिला द्वारा पिटाई होता देख अन्य पुलिस वाले बचाने पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा है। महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया।एएसआई विनोद कुमार की तरफ से ओपी में एफआईआर कराया गया है जिसमें आरोप यह लगाया गया है कि हमलावरों ने लाठी,डंडा और ईंट-पत्थरों से पुलिस के ऊपर हमला किया है।

पुलिस की गश्ती गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। रेणु देवी ने एएसआई विनोद कुमार के गले से सोने की चेन भी निकाल लिया है। एफआईआर में 13 लोग को नामजद जिस में मोती प्रसाद सिंह, हीरालाल सिंह , कमल किशोर सिंह , पूजा देवी , आशा देवी , शिव शंकर सिंह , रोशन कुमार , हेमा देवी ,रेणु देवी, सीता देवी , अमर कुमार मंडल , थानमुनी देवी, जीवछी देवी, के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 9 से 10 लोगो के खिलाफ अज्ञात एफआईआर किया गया है| इन पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ एसआई विनोद कुमार ने मामला दर्ज होते ही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस की पिटाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक शराब मामले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों के परिवार वालों ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारी को घेर कर उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी की वर्दी भी फाड़ दी। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ा लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। पुलिस टीम बिना आरोपी को पकड़े वापस लौट आई।

एसआई विनोद कुमार ने बताया कि गत जुलाई में पुलिस की टीम ओपी क्षेत्र के ठनका चौक के पास बाइक से शराब लेकर आ रहे दो युवकों में से एक को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि एक युवक फरार हो गया था। बाद में इस मामले में धिवाही गांव के मोती प्रसाद सिंह को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। जिसको शनिवार को गुप्त सूचना मिलने पर गिरफ्तार करने के लिए घिवाही गांव मोती प्रसाद सिंह के घर पर गए हुए थे| इस दौरान कुछ महिला मेरे साथ मारपीट एवं पुलिस गश्ती वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *