S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Social

“भारत नहीं पंजाब हैं” लडकी को स्वर्ण मंदिर जाने से रोका

Share

“भारत नहीं पंजाब हैं” : लड़की चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर स्वर्ण मंदिर गई थी। जब वह स्वर्ण मंदिर पहुंची तो पगड़ी पहने एक व्यक्ति ने उसे रोक दिया और माथा नहीं टेकने दिया। उसने लड़की से कहा- ये पंजाब है, इंडिया नहीं।

“भारत नहीं पंजाब हैं”: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की का नाम अभी पता नहीं चला है लेकिन बताया जा रहा है कि वो हरयाणा की हैं। बताया जा रहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के कर्मचारी ने यह विवादित बयान दिया है।

“भारत नहीं पंजाब हैं” : हालांकि उसके SGPC कर्मचारी होने के बारे में अभी कुछ खुलासा नही हुआ हैं।SGPC ने इस मुद्दे पे बयान देते हुए कहा कि गोल्डन टेंपल श्री गुरु रामदास जी का दरबार है और इसमें किसी भी जाति, धर्म, देश के व्यक्ति को आने से नहीं रोका जाता और न रोका जा सकता है। SGPC के महासचिव गुरचरण ग्रेवाल ने कहा कि लड़की के साथ हुई घटना का उन्हें अफसोस है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भी ऐतराज जताया है।
“भारत नहीं पंजाब हैं” : उन्होंने कहा कि इस घटना को मुद्दा बना रहे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि तिरंगे के लिए और देश की आजादी के लिए 100 में से 90 कुर्बानियां सिखों ने दी हैं। सिखों ने ही तिरंगे की शान को दुनिया में बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *