S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharSocial

सावन के तीसरे सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक कार्यक्रम

Share

तीसरे सोमवार को महावीर स्थान चितौड़ा के प्रांगण में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में उमरा शिव भक्तों श्रद्धालुओं की भीड़।

तीसरे सोमवार को महावीर स्थान चितौड़ा के प्रांगण में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में उमड़ी शिवभक्तों, श्रद्धालुओं की भीड़।  गायत्री शक्तिपीठ रोसड़ा के तत्वावधान में मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा एवं ट्रस्टी सदस्य अनीता दीदी के संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही रुद्राभिषेक एवं 1 कुंडीय हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी श्रीमती वर्मा ने कहा मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग की अवधारणा अभियान शुरू हो चुका है ।

  • सावन के तीसरे सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक कार्यक्रम
  • सावन के तीसरे सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक कार्यक्रम

इसके लिए मनुष्य को गायत्री महामंत्र को अपना कर के साधना, आराधना और उपासना करना होगा तब ही युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य का यह संकल्प  पूर्ण होगी। साथ ही उन्होंने कहा हमारे बच्चे संस्कारवान कैसे हो सकते हैं। जिस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा जिसके माता-पिता को अज्ञानी उसके बच्चे कैसे बने ज्ञानी कहानी का उद्देश्य है कि गर्भ से ही अपने संतानो का संस्कार बनाने के लिए पुंसवन संस्कार आवश्यक है। उन्होंने इंद्रिय संयम, समय संयम और विचार संयम का सतत अभ्यास गायत्री महामंत्र के द्वारा ही संभव है। उन्होंने कहा कलयुग केवल एक आधार गायत्री महामंत्र बचाओ हमारा। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने इश्क कार्यक्रम में अपनी एक एक बुराई त्याग करने की संकल्प ली, जैसे गुटका, शराब, मांस, मछली छोड़ने की संकल्प ली। मौके पर मुख्य यजमान के रूप में कुशेश्वर सिंह सह पत्निक, रमेश प्रताप सिंह, दानी मंडल पुजारी , सुभाष सिंह सह पत्नीक, राम कुमार मंडल सह पत्नीक, राम प्रकाश मंडल, भूली देवी, रामफूल देवी, उषा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *