गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत, परिजनों में कोहराम
गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत :- शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत जाखर धरमपुर पंचायत के कोलहटा गांव के बनारसी ढाला वार्ड 17 निवासी रमाकांत मुखिया के 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, और उनके भांजा बहेरी थाना निवासी राहुल मुखिया के 5 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार को डूबने से मौत हो गई।

गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालक की मौत :- बताया गया की गुरुवार की दोपहर बाध पर खेलने के दौरान लुढ़कने से गड्ढे के गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी खोज बिन करने के बाद बाध के किनारे गढ्ढा के पानी से उपलता हुआ दोनों का शव मिला। शव मिलते ही रोसडा़ थाना एवं शिवाजीनगर सीओ को जानकारी दिया गया, जानकारी मिलते ही रोसडा़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ, दोनों मासूम बालक की मां बार-बार रो रो कर बेहोश हो रही है। बताया जाता है कि ननिहाल में रह रहे मासूम बालक बहेरी गांव निवासी राहुल मुखिया के पुत्र कृष्ण कुमार करीब 1 साल से यहां रह रहा था।
- डुमरा चौक के पास सुनैना पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ, अब 20–25 गांवों को मिलेगा लाभ
- शिवाजीनगर में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम: आगलगी और बिजली के खतरे से बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
- शिवाजीनगर में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर कन्वेंशन मीटिंग आयोजित
- रोसड़ा-शिवाजीनगर-बहेरी सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों की बैठक, धूल से बढ़ी लोगों की परेशानी
- रंगों और उमंगों का पर्व होली: भाईचारे और खुशियों का संदेश
शिवाजीनगर सीओ वीणा भारती ने बताया की घटना की जानकारी हुई हैं। राजस्व कर्मचारी रवि गुप्ता को घटनास्थल पर भेजा गया है।
रोसडा़ थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस को भेजा गया है, पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है।
