S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Entertenment

“वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर साबित हो रही है निराशाजनक”

Share

वरुण धवन की ‘बेबी जॉन‘ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की बजाय, बुरी तरह से गिरावट का सामना किया। क्रिसमस पर आई इस फिल्म से सभी ने उम्मीदें लगाई थीं। लेकिन, कलेक्शन ने तो सबको हिला कर रख दिया।

फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ की शानदार शुरुआत की। लेकिन दूसरे दिन, जैसे बादल छंटते हैं, 57% की गिरावट आई। केवल 4.75 करोड़ का ही कारोबार हुआ। तीसरे दिन तो जैसे जादू ही टूट गया, कलेक्शन 1.69 करोड़ पर आकर थम गया।

तीन दिनों का कलेक्शन देखिए। बस 17.69 करोड़! ये तो फिल्म की लागत और स्टार पावर के मुकाबले एक बड़े बूँद के समान है। क्या यही उम्मीद थी?

फिल्म की गिरावट का मुख्य कारण क्या है? कमजोर कहानी और साधारण समीक्षाएं! अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म की किस्मत पलटती है या यूं ही डूबती रहती है।

Read more :- जयपुर के राज मंदिर में फैंस का हंगामा: ‘पुष्पा 2’ की जगह दिखाई गई ‘बेबी जॉन’, अल्लू अर्जुन पर विवाद जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *