S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

EducationSamastipur

नीट आंदोलन की जीत पर कांग्रेस का विजय जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share

रोसड़ा/सिंघिया (समस्तीपुर)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी और नीट (NEET) आंदोलन को छात्रों की जीत बताते हुए प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से रोसड़ा और सिंघिया क्षेत्र में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह जीत उन सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई। वक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की सफलता बताते हुए सभी आंदोलनकारियों को बधाई दी।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

नीट आंदोलन की जीत पर कांग्रेस का विजय जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विजय जुलूस में रोसड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण यादव, सिंघिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समोली झा, उपप्रमुख सुरेंद्र दास, युवा विधानसभा अध्यक्ष मनीष कुशवाहा, सिंघिया प्रखंड युवा अध्यक्ष संजीत कुमार झा तथा शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा मोतीपुर पंचायत अध्यक्ष महबूब आलम, अरुण महतो, सिंघिया नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह तथा रोसड़ा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू देवी ने भी जुलूस का नेतृत्व किया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

नीट आंदोलन की जीत पर कांग्रेस का विजय जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ता मनिका देवी, नूर आलम, राज नारायण चौधरी, हरेराम यादव, अरुण कुमार चौधरी, गागो महतो, अमन कुमार शर्मा, विजय कुशवाहा, अजय कुमार शाह, दीपक कुमार और संजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *