S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

पाक कला प्रतियोगिता 15 विद्यालय के 30 रसोईया शामिल

Share

पाक कला प्रतियोगिता :- शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय बल्लीपुर परिसर में प्रखंड क्षेत्र के 15 विद्यालय से 30 रसोईया पाककला प्रतियोगिता में शामिल हुई ।

पाक कला प्रतियोगिता ;- प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी राजू कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम जन्म सिंह, प्रधानाध्यापक मदन कुमार, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष नवीन कांत झा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पाककला में 321 अंक के साथ बी टीम को प्रथम पुरस्कार में 2000 रुपए नगद व प्रशस्ति पत्र दी गई।

पाक कला प्रतियोगिता 15 विद्यालय के 30 रसोईया शामिल

read more :- बीजेपी के सरोज कुमार को उत्तरी मंडल के अध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

पाक कला प्रतियोगिता :- वहीं दूसरे स्थान पर 288 अंक के साथ ए टीम को 1500 नगद व प्रशस्ति पत्र और तीसरे स्थान पर सी टीम को 1000 नगद और प्रशस्ति पत्र दिया गया। मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, प्रवीण कुमार चौधरी, संतोष कुमार, राम कल्याण माझी, राम प्रसाद माझी, गुड़िया कुमारी, सावित्री कुमारी, नीतू कुमारी , मनीष कुमार समेत अन्य शिक्षक व शिक्षा का मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *