Monday, January 19, 2026
Latest:

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Entertenment

बेगूसराय एक सुखद यात्रा बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने क्लेप दिखाकर किया फिल्म का मुहूर्त

Share

बेगूसराय: डॉक्यूमेंट्री फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा फिल्म निर्माण का शुभ मुहूर्त राजापुर, विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय में शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे संपन्न हुआ। विश्वमाया चैरिटबल ट्रस्ट द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा फिल्म का निर्माण किया जाएगा।

रिकॉउंड होल्डर बॉलीवुड के युवा एडिटर एंड डायरेक्टर एन मंडल ने फिल्म निर्माण के संबंध में जानकारी दी। बताया कि फिल्म बेगूसराय पर बनने वाली फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा बेगूसराय के वास्तविकता को उजागर करेगी । इसके आगे बेगूसराय सादर बीडीओ ने बताया कि ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म बेगूसराय की बिहार को ही नहीं पूरे देश में या यूं कहें तो पूरे विश्व में क्या देन है इन सारे तथ्यों पर आधारित होगी। फिल्म में बेगूसराय की कला संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, सामाजिक संरचना आदि पर ये फिल्म केंद्रित होगी ।

आपको बता दे कि ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म एन मंडल के निर्देशन और संपादन में बनने वाली है और इनके साथ निर्देशन में सूरज कुमार भी होंगे, इस फिल्म के निर्माता डॉक्टर रमण झा की उपस्थिति में डॉक्यूमेंट्री फिल्म बेगूसराय एक सुखद यात्रा का शुभ मुहूर्त विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यलय राजापुर में साहित्यकार भगवान प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार, इतिहासकार नीरज कुमार, कल्याण सिंह, सूरज कुमार, आनंद रंजन, युवा फ़िल्म निर्देशक एन मंडल, बेगुसराय सदर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने फ़िल्म का मुहर्त क्लेप दिखाकर किया साथ ही शुभकामनाएं भी दी।

निहार सिंह, प्रमोद कुमार, हरि किशोर ठाकुर, ज्वाला राय, शिक्षक अर्जुन, संजय, अभिनाश भट, केशव भारद्वाज, कवि नीलेश, डॉक्टर रंजीत, अंजली झा, अंतरा, विष्णु, कुणाल, रतीश, मदन मिश्रा, रजित फ़िल्म मुहर्त कार्यक्रम में शामिल रहे।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *