S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

PoliticsSamastipur

शिवाजीनगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना को सफल बनाने का किया आह्वान

Share

शिवाजीनगर (समस्तीपुर): प्रखंड क्षेत्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के पूर्वी, पश्चिमी एवं उत्तरी तीनों मंडलों के विभिन्न बूथों पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

सभी स्थानों पर टीवी, रेडियो और मोबाइल के माध्यम से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा एवं उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। वहीं, करियन पंचायत के सरस्वती मंदिर परिसर स्थित बूथ संख्या 49 पर रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे अनुशासन के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उन्हें आत्मसात करने का प्रयास किया।

जनगणना 2027 पर विशेष जोर

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल जनगणना 2027 का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी जनगणना होगी, जिसे पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। इस बार नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने सभी देशवासियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

विज्ञान, डेयरी और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों से करते हुए कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही उन्होंने डेयरी उद्योग की सराहना करते हुए बताया कि भारत में विभिन्न प्रकार के चीज (पनीर) बनाए जाते हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मांग है।

उन्होंने महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा और उनके जन्मदिवस की तैयारियों का भी जिक्र किया। इसके अलावा 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करें और कुछ नया सीखने का प्रयास करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी मंडल महामंत्री शंभू झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष माधव झा, श्रवण झा, मुखिया संजीव पासवान, गुंजन सिंह, पिंकू यादव, महेंद्र नारायण चौधरी, मणि शंकर सिन्हा, कैलाश पंडित, रमन कुमार, अमित कुमार, रमाकांत सिंह, गोपाल किशन, नंदकुमार सिंह, संजय झा, सुमित कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *