S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

शिवाजीनगर: स्नातक महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा

Share

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत राम लखन सिंह रामस्वरूप मंडल स्नातक महाविद्यालय में रविवार को शासी निकाय की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के अध्यक्ष सह रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने की।

बैठक के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कॉलेज के समग्र विकास को लेकर कई सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ने महाविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना प्राथमिकता है। उन्होंने संसाधनों के बेहतर उपयोग और छात्रों के हित में नई योजनाओं को लागू करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, कक्षाओं के नियमित संचालन और भवन की मरम्मत जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बब्ली, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, सचिव उर्मिला सिन्हा, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ. शाहिद हसन, संजय कुमार मंडल, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राज किशोर मंडल, माधव कुमार, राजेश्वर प्रसाद सिंह एवं देवनारायण मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *