S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का गठन एवं अंचल स्तरीय विधि व्यवस्था गठन को लेकर हुई बैठक

Share

प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का गठन एवं अंचल स्तरीय विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड सभागार में बीडीओ हरिओम शरण की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों में बेहतर समन्वय हो, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय समन्वय समिति पर चर्चा हुई,

जिसमें विधि व्यवस्था विकास एवं कई मुद्दों पर एक दूसरे को समय-समय पर समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया ,समन्वय समिति का यह पहली बैठक था 18 सदस्य होंगे ,जिसमें बीडीओ सदस्य सचिव होंगे ,सीओ,सीडीपीओ सदस्य होंगे ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी,

प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का गठन एवं अंचल स्तरीय विधि व्यवस्था गठन को लेकर हुई बैठक

आपूर्ति पदाधिकारी ,सहकारिता पदाधिकारी ,सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी ,उद्योग विस्तार पदाधिकारी ,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ,प्रखंड परियोजना पदाधिकारी जीविका, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ,सहायक अभियंता सदस्य एवं जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि वरीय उप समाहर्ता सदस्य होंगे, अंचल स्तरीय राजस्व एवं विधि व्यवस्था समन्वयी समिति गठन को लेकर भी बैठक हुई, जिसमें अंचल अधिकारी सदस्य सचिव होंगे,बीडीओ सदस्य, अंचल अंतर्गत सभी थाने के अध्यक्ष सदस्य होंगे, राजस्व अधिकारी ,आपूर्ति पदाधिकारी ,आपूर्ति निरीक्षक ,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य होंगे।बीडीओ हरिओम शरण ने बताया कि प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला पदाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठक बुलाई जाएगी, यहां बैठक महीना में दो बार होगी जिसमें सभी विभाग के विभाग के पदाधिकारी मौजूद होंगे सबों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे , तथा सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *