Saturday, July 25, 2026

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

EducationSamastipur

होली पार्क स्कूल बहेड़ी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Share

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवाजीनगर-बहेड़ी रोड स्थित होली पार्क स्कूल बहेड़ी में विद्यालय के संस्थापक रामदेव बाबू की जन्म दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को सप्रेम कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।

होली पार्क स्कूल बहेड़ी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

पूर्व प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्राचार्य लाल बाबू पटेल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्राचार्य दिवाकर कुमार ने कुशलतापूर्वक किया। दोनों ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

होली पार्क स्कूल बहेड़ी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षकों और गणमान्य लोगों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक विकेश कुमार सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रमुख रूप से रहमान सर, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद कुमार, श्याम सुंदर मंडल, गणेश कुमार, राहुल कुमार, जय प्रकाश कुमार, सुलेखा कुमारी, ओम कुमार शंकर, विजय कुमार, बब्लू कुमार महतो, महेश कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, राम करण सिन्हा, नीतीश कुमार, राजू कुमार, राम चन्द्र प्रसाद, सरिता कुमारी, स्नेवी कुमार, कुणाल कुमार, पप्पू कुमार सिंह, सुभाष कुमार, कुमारी पल्लवी, स्वेता सोपनील, गायत्री कुमारी, रंजना कुमारी, रीभा कुमारी, पल्लवी कुमारी, वीणा कुमारी, अंजली कुमारी एवं नमिता कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

होली पार्क स्कूल बहेड़ी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को भी समाज में स्थापित करते हैं। विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *