S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Social

गुरुकुल फणीश्वर नाथ रेनू आश्रम के प्रांगण में 27 वां वार्षिक आमसभा दसवां कार्यकारिणी समिति चुनाव संपन्न हुआ।

Share

शिवाजीनगर (समस्तीपुर)( आससे)। प्रखंड के सहरू बहेरी स्थित गुरुकुल फणीश्वर नाथ रेनू आश्रम के प्रांगण  मे रविवार  को 27 वां वार्षिक आम सभा दस वा कार्यकारिणी समिति चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार एवं डीसीएलआर ललित कुमार सिंह,योगाचार्य डॉक्टर रामाकांत सिंह,  सहित अन्य को चादर माला से सम्मानित किया गया।

गुरुकुल फणीश्वर नाथ रेनू आश्रम के प्रांगण में 27 वां वार्षिक आमसभा दसवां कार्यकारिणी समिति चुनाव संपन्न हुआ।

उक्त सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के छात्र छात्राओं के द्वारा उपस्थित अतिथियों के सम्मान में गीत प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख डा गोविंद कुमार ने कहा गुरुकुल परंपरा को 27 वर्षों से कार्य रूप में रखे हुए हैं यह अपने आप में एक बहुत बड़ी काम है अब शिक्षा की व्यवसायीकरण हो गई है गुरुकुल शिक्षा विशुद्ध मानव की निर्माण स्थली है। डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने कहा इस गुरुकुल को बढ़ाने के लिए जरूरत है गांव गांव में लोगों को जागरूक करने की गुरुकुल परंपरा के अनुसार यदि आज भी छात्र-छात्राएं पढ़े लिखे तो सनातन काल जैसा शिक्षा मिलेगा और छात्र-छात्राएं राम कृष्ण जैसे शिष्य बनेंगे।

गुरुकुल फणीश्वर नाथ रेनू आश्रम के प्रांगण में 27 वां वार्षिक आमसभा दसवां कार्यकारिणी समिति चुनाव संपन्न हुआ।

यदि गुरुकुल क्षेत्र के आसपास के गांवों के मेधावी छात्रों के द्वारा समय दान देकर गुरुकुल में शिक्षा दीक्षा दिया जाए तो यहां के बच्चे भी विभिन्न प्म प्रतियोगिताओं परीक्षा में सफल होंगे। दस वा कार्य समिति के चुनाव में रामचरित्र मंडल अध्यक्ष, सियाराम यादव उपाध्यक्ष, शिवजी मंडल महासचिव, मदन प्रसाद सिंह सचिव, राकेश कुमार सिंह कार्यकारी सदस्य, राम शोभित सिंह कोषाध्यक्ष, विभा देवी, अनीता देवी, मनोरमा देवी, सुरेश कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य, पवन कुमार सिंह , जीबछ भगत,  विष्णुदेव मंडल शिक्षा सदस्य, ललित कुमार सिंह व डॉक्टर गोविंद कुमार कार्यकारिणी सदस्य चयनित हुए। मौके पर राम शंकर सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, विद्यासागर सिंह  राधा रमन राणा, अमरीश आलोक  , धर्मराज सिंह मनोज कुमार, रामबालक सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *