S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Samastipur

शिवाजीनगर परसा पंचायत के खरशाम गांव में भीषण आग, दो घर जलकर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा

Share

शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के खरशाम गांव (वार्ड संख्या 12) में बुधवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में स्वर्गीय भैरव मंडल के पुत्र ललन मंडल एवं रमाकांत मंडल के घरों में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक घर से उठी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग की तेज लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग में बर्तन, बिस्तर, पंखा, ट्रंक, टीवी, साइकिल समेत रोजमर्रा के उपयोग की लगभग सभी वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

शिवाजीनगर परसा पंचायत के खरशाम गांव में भीषण आग, दो घर जलकर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा

घटना के बाद पीड़ित परिवारों द्वारा अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सरकारी आपदा राहत सहायता की मांग की गई है। सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, मुखिया पति राम पुकार मंडल, पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार, डीलर पुत्र नीतीश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढांढस बंधाया।

जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली आपदा राहत राशि दिलाने के लिए प्रशासन से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मामले का शीघ्र आकलन कर राहत उपलब्ध कराने की मांग की।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत, आवास एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *