Monday, October 27, 2025

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharSamastipur

बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड के सभी अधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहा जनसंवाद कार्यक्रम रहियार उत्तर बुनियादपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई

Share

प्रखंड अंतर्गत दसौत ,रहियार उत्तर,रहियार दक्षिण समेत तीनों पंचायत में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की | उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है |

बीडीओ हरि ओम शरण इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों द्वारा संचालित जलकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर वास्तविक स्थिति की समीक्षा करनी है | तथा इसे आमजनों की कठिनाई के संबंध में सीधा संवाद कर, समस्या को दूर करने के लिए जनता से सीधा सवाल भी किया गया कि आप लोगों के पास कोई परेशानी हो तो बताएं, इस पर घिवाही पंचायत के श्याम यादव ने कृषि विभाग से संबंधित अपनी समस्या बताएं |

  • बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड के सभी अधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहा जनसंवाद कार्यक्रम रहियार उत्तर बुनियादपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई
  • बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड के सभी अधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहा जनसंवाद कार्यक्रम रहियार उत्तर बुनियादपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई

इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना , नल जल योजना , राजस्व , बाल विकास परियोजना , बिजली ,कृषि, स्वास्थ्य , मनरेगा , आपूर्ति ,पशुपालन , शिक्षा , ,जीविका, सहकारिता, द्वारा संचालित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई | भूमि संबंधित विवाद को सुलझाने के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर एवं ओपी परिसर मैं भूमि विवाद की समस्या की सुनवाई तथा उनके निराकरण के बारे में जानकारी दी गई | साथी कहा कि अब ऑनलाइन एलपीसी किया जाता है,अधिकतर लोग ने कृषि के अनुदान में हो रही कठिनाई के बारे में बताया | विद्युत कनिया अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को बिजली समस्या की सुनवाई के लिए केंम्प का आयोजन किया जाता है | सीडीपीओ ने आम जनता से अपील कि की हमारे विभाग में अनाथ बच्चों कुष्ठ रोगी एवं एड्स प्रीत के लिए आर्थिक मदद दिया जाता है, कृषि विभाग के कृषि समन्वयक मणिकांत चौधरी ने कहा जो भी किसान बीज लेना चाहते हैं पहले ऑनलाइन आवेदन कर ले और ओ टी पी, लेकर आए, शिक्षा विभाग के शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह ने कहा 75% उपस्थित छात्र को ही साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का लाभ डी बी टी के माध्यम से मिलेगा , प्रभारी डॉक्टर गणेश पंजियार आयुष्मान भारत कार्ड से संबंधित जानकारी दी, मलेरिया मलेरिया डेंगू जैसे बुखार से बचाव की जानकारी दें, जन संवाद कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय कुमार राय संभाल रहे थे ,सभी विभाग के अधिकारी के द्वारा अपने-अपने विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया | नल जल योजना के तहत अनियमित जलापूर्ति की शिकायत की | बीडीओ ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को इसके निराकरण का निदेंश दिया |

उन्होंने कहा कि आज की समस्या के निराकरण के लिए विभाग द्वारा उठाये गए कदम की समीक्षा निश्चित समय के अंतराल पर कर इसे मूर्तरूप देना हमारी प्रथमिकता है | मौके पर , प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण, अंचलाधिकारी प्रिया आर्यनी ,कपिल देव झा, आईटी सेल के विपिन कुमार,सीडीपीओ प्रियंका , प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नूरजहां , शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह , प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी गणेश पंजियार , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजू कुमार , विद्युत कनिया अभियंता जितेंद्र कुमार , हेल्थ मैनेजर अनामुल्ला खा , , मुखिया संघ के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह स्थानीय मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह ,मुखिया नटवर राय , अशर्फी सहनी मुखिया , , मुखिया पति राम पुकार मंडल , कृषि समन्वयक मणिकांत चौधरी , दीपक कुमार , पुष्पेश कुमार, मनरेगा से जितेंद्र कुमार शंभू प्रसाद सिंह,पशुपालन पदाधिकारी विनोद कुमार , सहकारिता विभाग शिव दर्शन पासवान, शिव शंकर मुखिया, मुखिया पति राम पुकार मंडल, सरपंच संघ के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद महतो, विश्वनाथ राय, तीनों पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ,समिति एवं वार्ड सदस्य, मुखिया विनोद पासवान, मुखिया दुखा मुखिया, मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह ,मुखिया, समाजसेवी संजय सोनी धर्मेंद्र कुमार अशर्फी सहनी मुखिया ,नटवर् कुमार राय,तीनों पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं आम जनता लोग

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *