S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Education

सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित सह विदाई

Share

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंदा कन्या के प्रधानाध्यापक राम शरण मंडल की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार की ओर  से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।समारोह मे प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार, मुखिया नटवर कुमार राय,पूर्व बीआर पी बालमुकुंद सिंह के द्वारा अंग वस्त्र,पाग,माला, चादर, छाता,जूता,गीता प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित सह विदाई

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार ने कहा राम शरण बाबू की कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा वह अपने कर्तव्य मे दायित्व की निर्वाहन करते रहे,। कार्यक्रम को पूर्व बीआर पी बालमुकुंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा रामशरण बाबू प्रत्येक दिन समय से 10 मिनट पूर्व ही विद्यालय आकर बखूबी अपने कर्तव्य का पालन करते रहे उन्होंन सभी सहायक शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार करते रहे उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। 

सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित सह विदाई

पूर्व मुखिया नटवर राय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा राम शरण बाबू का कार्यकाल सराहनीय रहा वह पोषक क्षेत्र के अभिभावक छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों से मिलनसार रवैया अपनाते रहे और पठन-पाठन रूटीन के अनुसार विद्यालय संचालन कराते रहे इनके बारे में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। विदाई समारोह कार्यक्रम में ही विद्यालय के वरीय शिक्षक शांति भूषण राय को माला पाग पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए विद्यालय का प्रभार सौंप दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया नागेंद्र कुमार राय ने की। कार्यक्रम को समिजसेवी लाट कुमार,  रामनाथ राय शिक्षक,  रामरतन राय संजय कुमार झा शिक्षक आदि ने सभा को संबोधित करते हुए उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया। मौके पर जितेंद्र कुमार राय, अवनीत कुमार,  मंगेश कुमार,पूर्व  सरपंच मनोज कुमार राय, मणिकांत राय, राम विनोद राय, कौशल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *