S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

PoliticsSamastipur

समस्तीपुर: तीन सगे भाइयों की डूबकर मौत, कांग्रेस नेताओं ने परिवार से मिल जताया शोक, मुआवजे को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

Share

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव में हाल ही में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुदर्शन कुमार झा और आशा देवी के पुत्र आदित्य, हर्ष और कार्तिक के रूप में हुई है।


परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेता

इस हृदयविदारक घटना के बाद जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय ने परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की स्थिति को देखकर उनका हृदय द्रवित हो गया और उन्होंने हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।


सरकार पर लापरवाही का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी सरकार की ओर से अब तक ₹1 की भी सहायता राशि नहीं दी गई है। इसे प्रशासन की उदासीनता बताते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत भी की।


मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रिय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर सरकार द्वारा मिलने वाला मुआवजा पीड़ित परिवार को उपलब्ध नहीं कराया गया, तो कांग्रेस पार्टी प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी।


मौके पर मौजूद रहे ये लोग

इस दौरान शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, रोसड़ा विधानसभा युवा अध्यक्ष सूरज पासवान, महासचिव बाबू साहेब कुमार, दीपक कुमार, विनोद झा, नवल झा, राधेश्याम मंडल, संजय झा, विनोद मंडल, राजेश यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *