S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

BiharSamastipur

कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।

Share

डीजे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ लाल पीले वस्त्र में महिलाओं ने नगर भ्रमण कर किया कलश विसर्जन।

  • कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।
  • कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।
  • कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।
  • कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।

प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के बहादुरपुर गांव में आयोजित 10 दिवसीय श्री श्री सीताराम महायज्ञ बुधवार को मूर्ति एवं कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ है। इस दौरान लाल पीले वस्त्र में महिलाओं ने बहादुरपुर यज्ञ स्थल से लेकर सिसई ,डुमरा मोहन, नरसिंह ,होते हुए बरियाही घाट करेह नदी में कलश एवं मूर्ति विसर्जन किया गया। कलश विसर्जन के दौरान गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडली में बनी मूर्तियां एवं लाल पीले वस्त्र में सजी महिला के साथ ग्रामीण महिलाएं , बच्चे , बूढ़े आसपास के श्रद्धालु ने आसपास के गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा । बहादुरपुर में श्री श्री सीताराम महायज्ञ 19 मई से लेकर 29 मई को कलश विसर्जन एवं मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सीताराम सीताराम के मंत्र उच्चारण के साथ राम जी की जय कार की घोस से आसपास के गांव में राममय बना रहा। यज्ञ स्थलीय पर बने मूर्ति राम जी, सीता जी, गणेश जी ,कृष्ण जी, के साथ लोगों ने नगर भ्रमण किया।बता दे की यज्ञ मंडली में महाबली हनुमान, भगवान शंकर,माता पार्वती,माता सीता, राधे कृष्ण , सहित दर्जनों भगवान की मूर्ती बनाई गई थी। जो आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षित केंद्र बिंदु बना हुआ था। जब नगर भ्रमण के लिए यज्ञ मंडली से भगवान की बनी मूर्ति एवं महिलाओं के द्वारा कलश लेकर निकल गया उसे दौरान रास्ते में सीताराम मंत्र का उच्चारण चलते रहा। इस दौरान सीताराम रस में झूमते गाते करें नदी तक पहुंचे। जहां वैदिक मंत्र उच्चारण एवं आरती के साथ मूर्ति विसर्जन एवं कलश विसर्जन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री तापेश्वर मंडल, सचिव शत्रुघ्न सिंह, प्रवक्ता रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, ललित कुमार मंडल, उपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राम पुकार मंडल, ललित कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह,बिनोद मंडल, नितीश कुमार के साथ सैकड़ो ग्रामीण आदि मौजूद थे। बता दे की समाज कल्याण के लिए बल्लीपुर के बहादुर पुर में 10 दिवसीय सीताराम महायज्ञ का आयोजन किया गया था। मूर्तिकार कृष्णा पंडित के द्वारा इस यज्ञ में 51 मूर्ति बनाया गया था , जो की यज्ञ मंडली में आकर्षित केंद्र बिंदु बना हुआ था। यह यज्ञ 19 मई से 29 मई तक चली।इस दौरान आस पास के लोग बढ़ चढ़ के भाग लिए।

  • कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।
  • कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।
  • कलश विसर्जन के साथ सीताराम महायज्ञ संपन्न निकल गई भव्य कलश यात्रा।

लाल पीले वस्त्र में महिलाओं ने नगर भ्रमण कर किया कलश विसर्जन। नगर भ्रमण में महाबली हनुमान, भगवान शंकर, माता पार्वती, माता सीता, राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ लाल पीले वस्त्र में सजी महिला, आकर्षित केंद्र बिंदु बनी हुई थी। जगह-जगह दर्शन के लिए खरीद श्रद्धालु जय सीताराम सीताराम मंत्र का उच्चारण करते मंडली में शामिल हो रहे थे। सभी साथ में गाजे बाजे की धुन पर नाचते गाते करेह नदी तक पहुंचे। जहां रामप्रिय महंत के द्वारा वैदिक मंत्र एवं आरती के साथ मूर्ति व कलश विसर्जन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *