S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

S News85

खबरें जो रखे आपको सबसे आगे।

Bihar

जिलाधिकारी ने किया बंधार हांसुपुर के बीच बना बागमती नदी पर पुल का पहुंच पथ का किया निरीक्षण

Share

प्रखंड अंतर्गत हासोपुर बंधार की सीमा पर मृत बागमती नदी पर पुल के पहुंच पथ नहीं बनने के कारण लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही थी| शिवाजीनगर प्रखंड और खानपुर प्रखंड को जोड़ने वाली पुल के पहुंच पथ नहीं बनने से हो रही परेशानी| जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह गुरुवार को हासोपुर पहुंच पथ के उक्त स्थल का निरीक्षण किया|

उनके साथ एसडीओ मो० मुस्तकीम, बीडीओ हरिओम शरण, सीओ प्रिया आर्यानी, पुल निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे| जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता से कहा कि पहुंच पथ में पढ़ने वाले जमीन से संबंधित स्थानीय किसानों से मिलकर बात करें और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 31 दिसंबर 2023 तक अधूरे पहुंच पथ का कार्य को पूरा करें| ताकि हर हाल में 1 जनवरी 2024 से पुल पर सुचारू ढंग से आवाजाही बहाल हो सके| जिससे आम आवाम को आने जाने में सुविधा होगा| उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे| जिलाधिकारी ने पुल निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से जानकारी लेते हुए पूछा कि पुल का निर्माण कब हुआ था|

Also Read : IND vs WI : पहले वनडे मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण 2016 में 5 करोड़ 18 लाख के लागत से बना था| किंतु पहुंच पथ नहीं बनने से आवाजाही में काफी कठिनाई हो रही थी| जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने अधिकारी एवं ग्रामीणों से पहुंच पथ के बारे में जानकारी लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| इस क्रम में शादीपुर से बंधार बागमती नदी के पूर्वी तटबंध को भी देखा| बाढ़ की स्थिति का भी जानकारी लिए| वही रमौल में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं डुमरा मोहन में निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी लिए| साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय से किसानों के खेतों में जाने के लिए पहुंच पथ के संबंध में एसडीओ एवं सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए| कहां की स्थानीय किसानों के साथ बैठकर बात करके उनके खेत जाने के लिए रास्ता दिया जाए।उक्त पुल के हासोपुर पुल के पहुंच पथ बन जाने से दो प्रखंडों को लोगों को आवाजाही में वह भी सुविधा| मौके पर सीआई कपिल देव झा, अंचल अमीन धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, समेत ग्रामीण व अधिकारी मौजूद थे|

शिवाजीनगर समस्तीपुर एस न्यूज़ सुरेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *