घिवाही पंचायत के मुखिया ने पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया
प्रखंड के ग्राम पंचायत राज घिवाही अन्तर्गत कलवारा स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित सम्पूर्ण पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024 के तहत रविवार को स्वास्थ्य कर्मीयों के द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024 का शुभारंभ किया। डॉक्टर अमित कुमार ने कहा राज्य मे पोलियो का अंतिम मामला नवंबर 2009 में सामने आया। इसके बाद से अब तक पोलियो का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया है। फिर भी पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ सालों में पाए गए पोलियो के केसो को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विशेष सर्तकता बरती जा रही है। उन्होंने बताया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त घोषित कर रखा है जिसे बरकरार रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। मौके पर स्थानीय मुखिया दुखा मुखिया, विनोद मंडल, जगदीश महतो,अमित यादव, श्यामसुंदर महतो,आगनबाड़ी सेविका, आगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद थे।